फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Clock tower jammed in metropolis

महानगर में घंटाघर पर लगा जाम

Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clock tower jammed in metropolis
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य के चलते नेहरू मार्केट मार्ग को रोक देने के कारण घंटाघर पर जाम लगा रहा। ऐसे में राहगीर और नागरिक परेशान रहे। स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण करने निकले मंडलायुक्त लोकेश एम. को भी घंटाघर पर जाम मिला। जिस पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और एसपी यातायात को आपसी समन्वय बना कर यहां पर जाम से लोगों को निजात दिलाने के निर्देश दिए।

घंटाघर के पास देहरादून रोड पर सीवर डालने का कार्य हो रहा है। इस कारण यहां मार्ग वन वे कर रखा और दोनों ओर का यातायात एक साइड से होकर जा रहा है। इसके साथ ही नेहरु मार्केट मार्ग पर भी निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए मार्ग पर आवागमन बंद कर रखा है। ऐसे में घंटाघर पर यातायात अधिक बढ़ जाने के कारण जाम के हालात बन रहे है। बुधवार दोपहर में भी यहां जाम लग गया। जिस कारण देहरादून रोड और अंबाला मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। टेंपो, ई-रिक्शा, कार आदि वाहन जाम में फंस गए। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहने से यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने वाहनों को रेलवे रोड और कचहरी रोड से निकलवा कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed