{"_id":"6123e6858ebc3e79f9535ed4","slug":"classes-from-six-to-eight-will-run-in-council-schools-from-today-saharanpur-news-mrt553044865","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में आज से चलेंगी छह से आठ तक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में आज से चलेंगी छह से आठ तक की कक्षाएं
विज्ञापन
हसनपुर नौंगांवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में आज से छह से आठ तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो रहा है, लेकिन तैयारियां आधी अधूरी हैं। किसी विद्यालय परिसर में ऊंची घास उगी हुई है तो कहीं पर रेहड़ी आदि खड़ी हैं। वहीं कक्षाओं के संचालन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है।
परिषदीय विद्यालय प्रात: आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की संख्या करीब 60 हजार है। शासन ने विभाग और शिक्षकों को कोविड-19 की शर्तों के साथ विद्यालय संचालित करने को कहा है। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी विद्यालय परिसर में मास्क लगाकर रहना होगा। प्रवेश के दौरान बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। विद्यालय परिसर और बेंच को भी सैनिटाइज किया जाना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को कक्षाओं में ऐसे बिठाया जाएगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो। यानी विद्यार्थियों के बीच में कम से कम दो गज की दूरी रहेगी।
उधर, कक्षाओं के संचालन को लेकर विद्यालयों की तैयारी का जायजा लिया गया। गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव के साथ ही रेहड़ियां खड़ी नजर आईं। हसनपुर नौगांवा स्थित विद्यालय में जंगली घास खड़ी नजर आई। साढ़ौली कदीम स्थित विद्यालय में घास खड़ी है। यानी कुछ विद्यालयों ने भौतिक रूप से तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने बताया कि विभागीय व विद्यालयों के स्तर पर कक्षाओं के संचालन की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने शिक्षकों से समय से पहुंचकर कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह विद्यालयों का निरीक्षण भी करेंगे।
उलझन में माध्यमिक विद्यालय
कक्षा छह से आठ के सबसे अधिक विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों में हैं। जनपद में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 350 से अधिक है। जिनमें कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों की संख्या एक लाख से अधिक है, लेकिन छह से आठ की कक्षाओं के संचालन को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई निर्देश विद्यालयों के लिए जारी नहीं किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त का कहना है कि कक्षाओं के संचालन के लिए अभी उनके पास कोई लिखित आदेश नहीं आया है, जबकि कई माध्यमिक विद्यालयों ने व्हाट्सएप ग्रुपों और अन्य माध्यम से अभिभावकों को 24 अगस्त से छह से आठ के बच्चों को विद्यालय भेजने को कह दिया है।
सीबीएसई में चलेंगी कक्षाएं
सीबीएसई स्कूलों ने कक्षा छह से आठ की कक्षाओं का संचालन 24 अगस्त से करने की पूरी तैयारी कर ली है। पाइनवुड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि सीबीएसई स्कूल 24 अगस्त से कक्षा छह से आठ का संचालन शुरू कर रहे हैं।

गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ी रेहड़िया और गाड़ी।- फोटो : SAHARANPUR