{"_id":"61b39a97dca3a87f272b9b71","slug":"city-roads-will-be-cleaned-with-road-sweeping-machine-saharanpur-news-mrt5684022115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड स्वीपिंग मशीन से साफ होंगी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड स्वीपिंग मशीन से साफ होंगी शहर की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम शहर की सड़कों की सफाई के लिए रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदने की तैयारी में है। मशीनें 15वें वित्त से खरीदी जाएंगी। खास बात यह है कि मशीनों से सफाई करने में केवल कचरा ही नहीं, बल्कि सड़कों पर डिवाइडर किनारे जमने वाली धूल तक साफ होगी।
वर्तमान में नगर निगम के पास करीब दो हजार सफाईकर्मी हैं, जिनमें करीब 500 कर्मचारी स्थायी और शेष कर्मचारी संविदा और ठेके पर हैं। इसके अलावा करीब 80 वाहन हैं, जिनमें कचरा उठाने के लिए जेसीबी, नाला सफाई के लिए पोकलेन मशीन, ट्रक और छोटे वाहन शामिल हैं। अब नगर निगम ने 15वें वित्त से दो रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है। मशीन शहर की सड़कों के हिसाब से खरीदी जाएंगी, क्योंकि मशीन अलग-अलग साइज में आती हैं। मशीनों का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इनसे सफाई करने से सड़कों का कचरा तो साफ होगा ही साथ ही डिवाइडर के दोनों साइड में जमा होने वाली धूल भी पूरी तरह साफ होगी।
रोड स्वीपिंग मशीन की खूबी
रोड स्वीपिंग मशीन से एक घंटे में एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए सफाई की जा सकती है। वैक्यूम क्लीनर के जरिए ये मशीन सड़क किनारे फुटपाथ के साथ-साथ जमा होने वाले कचरे को भी उठाएगा। सफाई के दौरान धूल भी नहीं उड़ने देगी क्योंकि साथ-साथ पानी का छिड़काव भी होगा।
विज्ञापन
नगर निगम 15वें वित्त से दो रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदेगा। यह कम समय में ज्यादा सफाई करेगी। साथ ही इससे सफाई का परिणाम ज्यादा बेरतर होगा और धूल नहीं उड़ेगी।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।