फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CIS aims to add 1000 members: Ravindra

सीआईएस का एक हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य : रविंद्र

Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
CIS aims to add 1000 members: Ravindra
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीआईए सम्मानित व्यापारी व अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की वर्ष 2021-22 की प्रथम जनरल बॉडी बैठक में संस्था ने दो महीने में कराए कार्य और सदस्यता अभियान की जानकारी दी। बताया दो माह में संस्था से 250 सदस्य जुड़े हैं और इस साल एक हजार सदस्य जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सीआईएस की बैठक में विशिष्ट अतिथि उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने कहा उद्यमियों की उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा। सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने बताया कि संस्था को बने दो महीने हुए हैं और अब तक 250 सदस्य पंजीकृत हो चुके हैं। इस वर्ष 1000 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है, इसमें 500 औद्योगिक एवं 500 सेवा प्रदाताओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए संस्था की कार्यकारिणी समिति एवं यूथ विंग कमेटी की घोषणा की। संस्था के चेयरमैन सुशील सड़ाना ने कहा असंगठित क्षेत्र के जो श्रमिक हैं, उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल ने कहा कि उद्योगों से संबंधित सभी सरकारी नोटिफिकेशन एवं गजट की संपूर्ण जानकारी संस्था की तरफ से दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिग्राम, मेगा केयर हॉस्पिटल सहित कई चिकित्सकों ने संस्था के सदस्यों के लिए चिकित्सीय परामर्श शुल्क में छूट देने की घोषणा की। वहीं, सहारनपुर क्लब के नवनिर्वाचित टीम का भी स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा ने किया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस चड्ढा, उपाध्यक्ष देवेंद्र बंसल, एनके तलवार, संजय कपूर, मदन लाल अरोड़ा, यूथ विंग संयोजक मनीष अरोड़ा, महिला विंग संयोजक सुषमा बजाज, रीटा सैनी, संदीप कूपर, सुधाकर अग्रवाल, मोहम्मद शहजाद, अमर गुप्ता, दर्शन कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed