{"_id":"612690528ebc3ef16477b991","slug":"children-found-playing-in-the-garbage-the-divisional-commissioner-said-get-them-admitted-saharanpur-news-mrt5533367171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में खेलते मिले बच्चे, मंडलायुक्त बोले इनका एडमिशन कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में खेलते मिले बच्चे, मंडलायुक्त बोले इनका एडमिशन कराओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े में खेलते मिले बच्चे, मंडलायुक्त बोले इनका एडमिशन कराओ
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने बुधवार को शहर का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत जानी। कुछ बच्चों को कचरे में खेलता देख अपनी कार रुकवा ली। नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे स्मार्ट रोड के कार्य और अमृत योजना के तहत डाली जा रही पेयजल लाइन का निरीक्षण किया। कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारगिल गेट से नदीम कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर पड़े पाइपों को हटवाकर तत्काल अस्थायी मार्ग तैयार कराने के निर्देश दिए, जिससे कि आवागमन में परेशानी ना रहे। खलासी लाइन स्थित रेलवे फाटक के पास कुष्ठ रोगियों के आश्रम के पास पुलिया पर पड़े कूड़े के ढेर में बच्चों को खेलता देख कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल कूड़े को हटवाया जाए तथा शहर में कहीं पर भी कूड़े का ढेर न मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी निर्देश दिए कि तत्काल कुष्ठ आश्रम के आसपास बस्ती का सर्वे कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। ऐसे बच्चों को आंगनबाड़ी से जोड़कर सरकार की योजनाओं से आच्छादित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बच्चों को भी साफ-सफाई अपनाने की सीख दी। नगरायुक्त को निर्देश दिए कि कोर्ट रोड पुल से खलासी लाइन को जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर उगी घास को तत्काल हटवाकर साफ-सफाई कराई जाए। शहर में कहीं भी सड़कों पर गड्ढे एवं सड़क के किनारे घास-फूस, झाड़ियां तथा गंदगी न हो। निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जल निगम तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।