फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chess and Taekwondo players honored

शतरंज और ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान

Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chess and Taekwondo players honored
-चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिताओं में किया अच्छा प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज ने शतरंज और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालीय शतरंज एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई, जिसका आयोजन डीएन कॉलेज गुलावठी और महाराज सिंह कॉलेज परिसर में हुआ। शतरंज में कालेज के दो छात्रों अनुराग सैनी तथा विशाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय टीम में अपना स्थान पक्का किया। अब वह विश्वविद्यालय की ओर से अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नाजिया ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान पक्का किया। पुरुष वर्ग में विशाल तथा हिमांशु ने कांस्य पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने खिलाड़ियों को शुभाशीष देते हुए कहा कि कॉलेज की खेल प्रतिभाएं जिस तरह से अपना नाम खेलों में ऊंचा कर रही हैं वह सराहनीय है। अन्य विद्यार्थियों को भी खेल और कला के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इस दौरान शतरंज के टीम मैनेजर प्रशांत कुमार, ताइक्वांडो टीम कोच मनीष कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. परविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed