फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Challans were issued to 340 vehicles for speeding (exceeding 100 km/h) while the drivers were under the influence of alcohol.

Saharanpur News: शराब पीकर 100 अधिक गति पर वाहन दौड़ाने वाले 340 वाहनों के चालान काटे

Mon, 07 Sep 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Challans were issued to 340 vehicles for speeding (exceeding 100 km/h) while the drivers were under the influence of alcohol.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इंटरसेप्टर से वाहनों की रफ्तार चेक करता यातायात पुलिसकर्मी। स्त्
- ड्रिंक एंड ड्राइव चला अभियान, एक्सप्रेसवे पर इंटरसेप्टर से पकड़ी ओवरस्पीडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के चार टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इसमें सामने आया है कि एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों को शराब पीकर दौड़ाया जा रहा है। वाहनों की रफ्तार भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा और उससे अधिक है। यातायात पुलिस ने ऐसे 340 वाहनों के चालान काटे हैं। छह लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने जिलेभर में व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। कोलकी, सैयद माजरा, गणेशपुर और सरसावा टोल प्लाजा पर विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई। वहीं, देहरादून एक्सप्रेसवे और हाईवे पर इंटरसेप्टर के जरिये तेज गति से वाहन चलाने वालों की निगरानी की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में 340 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव के 10 और तेज रफ्तार में 330 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed