फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Central government should also think about Hindus of Bangladesh and Pakistan: Imran Masood

केंद्र सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं के बारे में भी सोचे : इमरान मसूद

Tue, 13 Jan 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Central government should also think about Hindus of Bangladesh and Pakistan: Imran Masood
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते सांसद इमरान मसूद
सहारनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सांसद इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है। सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं के बारे में भी सोचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज अगर इंदिरा गांधी होती तो बांग्लादेश को उसी की भाषा में जवाब देतीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश को डीजल देने का समझौता किया है। अगर हम बांग्लादेश की बिजली ही बंद कर दें तो वह अपने घुटनों पर आ जाएगा। मनरेगा पर बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इसे विफलताओं का स्मारक कहा था, लेकिन यही मनरेगा कोरोना काल में गरीब और जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया। मनरेगा गरीब मजूदरों की रीढ़ थी। केंद्र सरकार ने इसे खत्म करने के काम किया है। नए कानून में इसे 60 फीसदी हिस्सा केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार का है। कर्ज के बोझ से दबी राज्य सरकार अपना हिस्सा नहीं दे पाएगी। अब केंद्र तय करेगा कि कहां काम होगा और कब काम होगा। उन्होंने कांग्रेस के 70 वर्षों में किए गए कार्यों को भी सामने रखा।
विज्ञापन


एसआईआर और वोट कटने के मामले पर कहा कि इसके जरिये 2.70 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं। लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए आमजन को भी संघर्ष करना होगा। अधिक से अधिक संख्या में फार्म-6 भरकर अपने अधिकारों की रक्षा करें। अंत में सभी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना की। सभी ने केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed