फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Center of Excellence for Fruits and Vegetables will start soon

जल्द शुरू होगा फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र

Sun, 26 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Center of Excellence for Fruits and Vegetables will start soon
कंपनी बाग में बन रहा पॉलीहाउस। - फोटो : SAHARANPUR
जल्द शुरू होगा फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र
विज्ञापन

सहारनपुर। कंपनी बाग में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबल (फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र) का निर्माण तेजी से कराया रहा है। इसके सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। इससे जनपद के किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त फलों और सब्जियों की अगेती एवं रोग रहित पौध मिलेगी। अगेती फसल से किसानों की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
किसानों को फलों और सब्जियों की उन्नतशील एवं उच्च गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराने के लिए जनपद के कंपनी बाग परिसर में फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इस केंद्र के बनने से किसानों को फलों के साथ ही सब्जियों की उच्च गुणवत्ता वाली पौध मिल सकेगी। जो न सिर्फ रोग रहित होगी बल्कि अगेती भी होगी। जुलाई 2018 में स्वीकृत यह प्रोजेक्ट दो वर्ष के अंदर पूरा होना था। इसका महिला छात्रावास, बिक्री केंद्र, सड़क, वाटर टैंक और सिंचाई की टपक विधि आदि को पूरा करने के बाद बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुक किया था। अब इसके निर्माण कार्य ने फिर से गति पकड ली है। इसमें पॉलीहाउस, शेडनेट, हाईटेक नर्सरी और नेट हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। सितंबर तक इसके पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बिना मिट्टी के तैयार होगी पौध
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में बिना मिट्टी के सब्जियों की पौध तैयार की जाएगी। इससे पौध रोग रहित और उच्चगुणवत्ता वाली होगी। इसके लिए कोकोपिट, वर्मी कुलाइट, परलाइट का मिश्रण तैयार किया जाएगा। जबकि फलों की पौध को पॉलीबैग में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगेती फसल से बढ़ेगी आय
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में किसानों के लिए सब्जियों की अगेती पौध तैयार की जाएगी। किसान बाजार में अगेती सब्जियों को बेचकर बढ़िया मुनाफा हासिल कर सकेंगे। इस केंद्र पर गोभी, करेला, लौकी, टमाटर, बैंगन, खीरा, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, कद्दू आदि सब्जियों और फलों में आम, लीची, अमरूद, पपीता आदि की पौध तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

निर्माण में तेजी, सितंबर तक होगा पूरा
फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण तेजी से हो रहा है। पॉलीहाउस का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस केंद्र के सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। इस केंद्र के शुरू होने से जनपद के किसानों को फलों एवं सब्जियों की अगेती और रोग रहित पौध उपलब्ध हो सकेगी। - डॉ. वीपी राम, संयुक्त निदेशक, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed