फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrate the festival of brotherhood

भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of brotherhood
शांति सुरक्षा समिति की बैठक में विचार व्यक्त करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीपावली पर्व और नगर पालिका के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधानों समेत नगर के सर्वधर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


तहसील परिसर में आयोजित बैठक में एसपी देहात रफीक अहमद ने कहा कि हर व्यक्ति को चाहिए कि वह शांति और भाईचारे के साथ हंसी खुशी पर्व को मनाएं। सभी धर्मों के लोग मिल जुलकर त्योहार मनाने तथा तीन नवंबर को नगर में होने वाले पालिका के उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया। इस दौरान नवागुंतक एसपी देहात ने लोगों से रुबरु होकर अपना परिचय दिया। साथ ही कड़ाई से कानून का पालन करने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह व सीओ योगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि दीपावली पर्व पर नगर एवं देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से दी जाएगी। इसके लिए संबंधित बिजलीघरों को आदेश भी दिए गए हैं। अध्यक्षता कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन अरुण राणा और संचालन अंसार मसूदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल आरएन सिंह यादव, अब्दुल कादिर खां, एसआई भरत सिंह चौहान, भारत भूषण, आबाद अली, मनोज राठी, बाबू खां, राजीव यादव, संजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, जमाल नासिर उस्मानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed