फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash, jewelery and goods stolen from the house of a relative of a former MP

पूर्व सांसद के रिश्तेदार के घर से नगदी, जेवरात, सामान चोरी

Thu, 13 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery and goods stolen from the house of a relative of a former MP
इलाहीपुरा में चोरी के बाद चोरो द्वारा तोड़ी गयी अल्मारी को दिखाता घर मालिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व सांसद अमीर आलम के रिश्तेदार महरोज आलम खान के घर से नगदी, जेवरात और कपड़ों सहित लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। वारदात के समय यह परिवार शामली गया हुआ था। इससे पहले इसी क्षेत्र के पंजाबी बाग में चोरों ने एक बंद मकान को खंगाल लिया था।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र के डेरा इलाहीपुरा निवासी महरोज आलम खान ने बताया कि एक फरवरी को वह घर का ताला लगाकर बीमार मा को देखने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पैतृक गांव गढ़ी पुख्ता, शामली गए थे। बुधवार दोपहर वहां से लौटे तो यहां घर के कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। अलमारी और बेड से बहुत कीमती सामान गायब था। इसमें 55 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े आदि सहित लाखों की कीमत का सामान चोर ले जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन की। महरोज खान ने बताया कि चोर कब्रिस्तान की ओर से विंडो ग्रिल को तोड़ कर अंदर आए थे। महरोज ने बताया कि एक साल पहले भी इस घर में चोरी की जा चुकी है। अब यह दूसरी बार वारदात हुई है। पुलिस टीम ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए सीसीटीवी सहित आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य माध्यमों से सुराग खोजे जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाबी बाग में भी खंगाला घर, नहीं लगा सुराग
- इस घटना से ठीक एक दिन पहले ही थाना सदर क्षेत्र के पंजाबी बाग इलाके में एलआईसी व्यवसायी निखिल कपूर के बंद मकान को भी चोरों ने खंगाल लिया था। वारदात के समय निखिल कपूर का परिवार भी घर पर नहीं था। निखिल ने बताया कि गोवा से लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके घर से चोर नगदी तो नहीं ले गए मगर करीब पांच लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी किए गए हैं। चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरसंचार केंद्र में भी लगा दी थी सेंध
- पुलिस के तमाम दावों के बावजूद पिछले कुछ दिन से चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों को तो क्या सरकारी विभाग के दफ्तरों तक में वे सेंध लगा रहे हैं। हाल ही में नगर कोतवाली पुलिस ने नुमाइश कैंप क्षेत्र में दूरसंचार केंद्र में भी सेंध लगाकर यहां से 34 बैटरी चोरी कर लिए थे। गनीमत रही कि पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा, लोग भी अलर्ट रहें
- एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि वारदात का जल्द खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी। रात के समय गश्त के लिए पुलिस टीमों को पहले से ही अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही लोगों को चाहिए कि किसी समारोह या बाहरी स्थान पर जाते समय किसी विश्वस्त व्यक्ति या नजदीकी पुलिस को जानकारी देकर जरूर जाएं ताकि बंद मकान में आसानी से वारदात का मौका न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed