{"_id":"62a0bb671fbef37db66decca","slug":"case-registered-against-three-members-of-family-in-vikas-murder-case-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड: ताऊ और दो बेटों पर मुकदमा दर्ज, गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास हत्याकांड: ताऊ और दो बेटों पर मुकदमा दर्ज, गोली मारकर की थी हत्या
Wed, 08 Jun 2022 08:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:49 PM IST
सार
विकास की हत्या के मामले में ताऊ और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। विकास की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सुभरी निवासी विकास की हत्या में मृतक के पिता ने अपने भाई व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को गांव सुभरी में 23 बीघा जमीन के विवाद के चलते विकास पुत्र बाबूराम अपने ताऊ के बेटों से बात करने गया था। जहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक के पिता बाबूराम ने अपने सगे भाई रामपाल सिंह और उसके दो बेटों राहुल व मनीष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्याकांड के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
उधर, शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार कर किया गया। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि मृतक के पिता बाबूराम की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए मनीष से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह