{"_id":"5d83ae9c8ebc3e015d44c2ec","slug":"case-registered-against-the-manager-of-glocal-medical-college-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अधिक फीस वसूलने का लगा था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अधिक फीस वसूलने का लगा था आरोप
Fri, 20 Sep 2019 02:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद वाजिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद वाजिद के खिलाफ एमसीआई के मानकों को पूरा नहीं करने, निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूलने और दूसरे वर्ष की परीक्षा से छात्रों को वंचित रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मद वाजिद पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल का पुत्र है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में एसडीएम और सीएमओ से जांच कराई थी। जांच के बाद यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से एमबीबीएस के छात्र हकीकतनगर सहारनपुर में बेमियादी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने इसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच उपजिलाधिकारी बेहट और सीएमओ को सौंपी थी। एसडीएम देवेंद्र पांडे एवं सीएमओ बीएस सोढ़ी ने ग्लोकल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच की तो काफी अनियमितता पाई गई, जिसपर सीएमओ ने सीएचसी बेहट प्रभारी डॉक्टर नितिन कंडवाल को प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: एमबीबीएस के 96 छात्र दोषी, 24 को तीन माह के लिए किया निष्कासित, ये है मामला
विज्ञापन
वहीं सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नितिन कंडवाल की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में ग्लोकल मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी एवं रिसर्च सेंटर के प्रबंधक मोहम्मद वाजिद पुत्र हाजी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में छात्रों के फीस जमा करने के बावजूद दूसरे वर्ष की परीक्षा से वंचित रखने, निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूलने, एमसीआई द्वारा निर्धारित मानक पूर्ण न करने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/