फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against film actor KRK, he may be arrested

Saharanpur News: फिल्म कलाकार केआरके पर मुकदमा दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

Thu, 13 Jun 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against film actor KRK, he may be arrested
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने फिल्म कलाकार राशिद कमाल खान (केआरके) पर केस दर्ज हुआ है। केआरके सहारनपुर लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे माजिद अली के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन

इंद्रपुर गांव निवासी बसपा के देवबंद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ने देवबंद थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि केआरके ने पांच जून को बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी। शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने तहरीर में कहा है कि इससे बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने फुलास अकबरपुर गांव निवासी राशिद कमाल खान के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। केआरके नेताओं और अभिनेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। देवबंद सीओ अशोक सिसौदिया मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed