फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collided with divider, death of young man, partner serious

डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 10 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car collided with divider, death of young man, partner serious
सरसावा(सहारनपुर)। सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर तेज रफ्तार कार बारिश के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर करीब बारह बजे रुड़की निवासी हर्षित (24) पुत्र महेश अपने साथी अमन पुत्र सुभाष निवासीगण रुड़की कार से यमुनानगर अपने किसी परिचित के यहां शादी के कार्ड देने जा रहे थे। अचानक जैसे ही इनकी कार सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरण गांव के समीप से होकर गुजरी कि बारिश के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने अमन को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा गया है, जबकि गंभीर घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed