फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign to stop theft

देवबंद में 50 फीसदी लाइन लास, चोरी रोकने को चलेगा अभियान

Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Campaign to stop theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। तमाम प्रयास के बावजूद बिजली चोरी नहीं रुक रही है। देवबंद क्षेत्र के कई फीडरों पर 50 फीसदी से अधिक लाइन लॉस है। जिस पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने नाराजगी जताई और चोरी रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने शुक्रवार देर रात देवबंद पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। बिजली चोरी को रोकने के लिए गलियों में लगे मीटर चेक किए। देवबंद के सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें अधिकारियों से कहा कि देवबंद में बिजली के सब स्टेशन घाटे में हैं। यहां लाइन लॉस अधिक है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कस्बे में 37 प्रतिशत लाइन लॉस है। यह पहले अधिक था।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने छह महीने अभियान चलाकर चोरी रोकने के निर्देश दिए। यही नहीं अध्यक्ष ने अवर अभियंता से लाइन लॉस कम होने के बारे में पूछा तो वह नहीं बता पाएं। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रह अभियान के बारे में भी जानकारी ली। देवबंद में निरीक्षण के बाद अध्यक्ष एम देवराज सहारनपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद शनिवार सुबह मां शाकंभरी देवी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed