{"_id":"650bd30dc8080c692d089625","slug":"cable-was-being-forcibly-laid-on-smart-road-goods-seized-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-9864-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट रोड पर जबरन डाली जा रही थी केबल, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट रोड पर जबरन डाली जा रही थी केबल, सामान जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार की रात एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी की मशीन और सामान जब्त कर लिया। कंपनी के कर्मचारी घंटाघर के पास बिना निगम की अनुमति के केबल डालने का कार्य कर रहे थे, जो अधिकारियों को देखकर मशीन छोड़कर भाग निकले।
एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी बीते कई साल से नगर निगम की सड़कों पर जबरन खंभे लगाने और लाइनें बिछाने का कार्य कर रही है। अनेक मार्गों पर जबरन खंभे गाड़कर लाइनें खींची गई हैं। इतना ही नहीं, विद्युत निगम के खंभों के साथ ही नगर निगम के स्ट्रीट लाइट के खभों तक पर लाइन खींच दी गई हैं।
मंगलवार की रात कंपनी के कर्मचारी ट्रेसर मशीन और केबिलों के बंडल लेकर घंटाघर पहुंचे, जिन्होंने निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर केबल डालने का कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर और अभियंता मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख कर्मचारी भाग निकले। अधिकारियों ने ट्रेसर मशीन और भारी मात्रा में केबल जब्त किया है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि सामान जब्त किया गया है, लेकिन कर्मचारी भाग निकले हैं। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।