फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus stand evacuated without making new arrangements

नई व्यवस्था शुरू नहीं हुई, खाली कराया बस अड्डा, यात्री परेशान

Thu, 17 Feb 2022 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bus stand evacuated without making new arrangements
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत नगर निगम ने अंबाला रोड पर बस अड्डा खाली करा दिया, जिसे मानकमऊ में शिफ्ट करना था, लेकिन मानकमऊ से बस अड्डा संचालित नहीं हो सका। ऐसे में जहां यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं, जाम लगने की वजह से शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे
नई व्यवस्था में यात्री परेशान नजर आए। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री खड़े हुए मिले, जो बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों को उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब परिवहन निगम की बसों में दुश्वारियों के बीच सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 12:50 बजे
अंबाला रोड पर घंटाघर से लेकर बस अड्डे तक जहां यात्रियों की भीड़ नजर आई, वहीं परिवहन निगम की ओर रेलवे रोड से बस अड्डा संचालित करने से घंटाघर, देहरादून रोड और अंबाला रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। क्योंकि, बसें घंटाघर का चक्कर लगाकर गंगोह, अंबाला और दिल्ली की तरफ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 01: 35 बजे
मानकमऊ में बनाया गया बस अड्डा खाली पड़ा मिला, वहां पर न पानी की व्यवस्था मिली न ही यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था की गई। खड़ंजा भी नहीं बनाया गया है। नए बस अड्डे के कार्य में कई जगहों पर खामियां मिली। वहीं, कई बसें गांधी पार्क मैैदान से संचालित होती दिखी।
बोले यात्री, करना पड़ा रहा इंतजार
अंबाला रोड पर बस का इंतजार कर रहे कैराना निवासी मुजम्मिल ने बताया कि वह सहारनपुर में किसी काम से आए थे। उन्हें अब गंगोह जाना है, लेकिन बस के लिए अंबाला रोड पर घंटो इंतजार करना पड़ा है। यमुनानगर निवासी कुलदीप कुमार का कहना है कि उन्हें सुबह 12 बजे यमुनानगर के लिए रवाना होना था। पहले अंबाला रोड बस स्टैंड से आसानी से बस मिल जाती थी, लेकिन उन्हें अब एक घंटे बस की इंतजार करनी पड़ी। इसी तरह देवबंद निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि उन्हें हरियाणा जाना है, लेकिन बस अड्डा खाली कराए जाने के बाद से सफर करने में दिक्कत उठानी पड़ी है। बस में सवार होने को रेलवे रोड, घंटाघर और अंबाला रोड के चक्कर काटने पड़े।
निगम और परिवहन निगम में ठनी
अंबाला रोड बस स्टैंड को मानकमऊ में शिफ्ट करने को लेकर नगर निगम और परिवहन निगम के अधिकारियों में ठन गई है। निगम ने मानकमऊ में बस अड्डा बनाया है, लेकिन परिवहन निगम वहां से बस अड्डा संचालित करने को तैैयार नहीं है। इसकी वजह से यात्रियों और शहरवासियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
मानकमऊ में नया बस अड्डा बनाया गया है। निगम की जमीन पर चल रहे अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को खाली कराया। इस बस अड्डे को मानकमऊ में शिफ्ट करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों को तीन बार नोटिस भेजा गया है। ताकि समय बस अड्डा शिफ्ट हो जाए और लोगों को दिक्कत न हो।

-ज्ञानेंद्र सिंह नगरायुक्त
मानकमऊ से बस स्टैंड संचालित करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। गंगोह, दिल्ली और हरियाणा जाने वाले लोगों को पहले ई-रिक्शा व टेंपुओं से बस अड्डे तक पहुंचने में पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसके बाद वे बस में सवार होंगे। मानकमऊ में बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकता है। क्योंकि, यहां से दिल्ली तरफ जाने वाली बसों का रूट सही नहीं है। दिल्ली के लिए बसों को निकालने का एक मात्र रास्ता सर्किट हाउस मार्ग है। ऐसे में यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहेगी। मानकमऊ के बस स्टैंड में कई खामियां हैं। यहां से बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पाएगा। - जगदीश सिंह, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed