फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus crashed into power poles, roof fire

विद्युत खंभे से टकराई बस, छत पर लगी आग

Mon, 16 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bus crashed into power poles, roof fire
ऊपर से जली बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में सवारियां लेकर विकासनगर से सहारनपुर के लिए चली सहारनपुर-विकासनगर रूट की निजी बस रविवार को नौगांवा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को बचाने के दौरान सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत 12 सवारियां घायल हो गई। बस की छत पर सवार लोगों में शामिल दो लोग करंट से झुलस गए। घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से बाइक सवार युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


हादसा रविवार की दोपहर करीब सवा बजे मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर गांव नौगांवा एवं शाहपुर गाड्ड़ा के बीच घूम पर हुआ। सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट बस (यूए 07 एच/9518) उत्तराखंड के विकासनगर से सवारियां लेकर सहारनपुर के लिए आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर गाड्डा से निकलने पर गांव नौगांवा के पास घूम पर सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को बचाने के दौरान बस बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई।

बस की टक्कर से पोल टूटकर तारों समेत बस की छत पर गिरे, जिससे छत पर रखे फूस के पुलों में तारों में हुई स्पार्किंग से आग लग गई। छत पर सवार बेहट की फूल कॉलोनी निवासी रिजवान और फिरोज करंट लगने से झुलस गए, जबकि इसी कॉलोनी का इकराम, नौशाद, काला तथा चक अबाबाकरपुर निवासी फैजान एवं जुल्फान समेत करीब दस सवारियां घायल हो गई। 


बाइक सवार गांव चक अबाबाकरपुर निवासी अंकुल एवं कल्लू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस की गाड़ियों से घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से बाइक सवार अंकुल एवं कल्लू को गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed