फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   burnt effigies of Azam Khan

आजम खां का पुतला फूंका

Fri, 26 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Fri, 26 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
burnt effigies of Azam Khan
देवबंद में सपा नेता आजम खां का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों के विरोध में लखनऊ में विधान भवन घेरने पहुंचे भाजपाइयों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की। बृहस्पतिवार को इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। मंत्री आजम खां का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे महाराणा प्रताप युवा मंच भाजपा और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समीप सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंकते हुए लखनऊ में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी भर्त्सना की गई।
विज्ञापन


लखनऊ लौटे घायल वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह ने कहा कि विधान भवन घेराव के दौरान शांतिपूर्वक व संवैधानिक दायरे में प्रदर्शन किया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान केबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस आदि बल प्रयोग कर दिया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इससे कार्यकर्ताओं के हौसले कम नहीं होंगे। नगराध्यक्ष गजराज राणा और मनीष त्यागी ने कहा कि सपा सरकार बौखला गई है। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार के विरुद्घ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हरिओम सिंघल, डा. सुखपाल सिंह, आनंद वर्मा, बिजेंद्र गुप्ता व दिनेश फौजी ने कहा कि भाजपा अब किसी भी सूरत में अन्याय सहन नहीं करेगी।


सपा के खिलाफ भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन करने वालों में नीरज राणा, गौरव पुंडीर, रामबीर, राजेश पुंडीर, घनश्याम, सत्य कुमार, गजेंद्र कुमार, विकास राणा, शिवकुमार, रॉकी राणा, हन्नी, बंटी, छोटू, रविंद्र गुप्ता, सुमित, अजय, अंकित, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed