{"_id":"b78331acac778b05a2c1350a7eec4edc","slug":"bullion-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा सर्राफा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा सर्राफा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाने से सर्राफा कारोबारियों में भारी रोष है। बुधवार को जनपद के तमाम ज्वैलर्स ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रकट किया।
सर्राफा बाजार के साथ ही कोर्ट रोड की दुकानें भी बंद रहीं। सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी वापस न लेने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी है।
बंद के दौरान सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष गौतम शंकर सिंघल ने कहा कि आम बजट से ज्वैलर्स को खासी उम्मीदें थीं, मगर यह बजट ज्वैलर्स को मुसीबत में डालने वाला साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी थोपी है, जिसके बाद कारोबार कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
कहा कि जब कांग्रेस ने केंद्र में रहते एक्साइज ड्यूटी लगाई थी तो भाजपा ने उसका जोरदार विरोध किया था, लेकिन अब भाजपा ने केंद्र में आते ही वही काम कर दिखाया है, जिसका वह विरोध करती थी।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ऑल इंडिया सर्राफा संघ के आह्वान पर जनपद में तीन दिवसीय बंद का निर्णय लिया गया है। यानी दो से चार मार्च तक सभी ज्वैलर अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे।
यदि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस न ली तो अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। राजीव जैन, बॉबी चावला, नरेश टंडन, नितिन जैन, प्रदीप जैन, सावन वर्मा, अंकित जैन, राकेश बजाज, अभिनव जैन, रजत जैन, सुमित सिंघल, अजय शंकर, शोभित नारंग आदि थे।