फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozers ran on the link road, constructions made on the roads were demolished

Saharanpur News: लिंक रोड पर चला बुलडोजर, ध्वस्त किए सड़कों पर हुए निर्माण

Sun, 25 Aug 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on the link road, constructions made on the roads were demolished
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। लिंक रोड पर बुलडोजर खूब चला, जहां आधा दर्जन से अधिक चबूतरों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। महापौर और नगरायुक्त ने नुकसान से बचने के लिए लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है।
विज्ञापन

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम ने शनिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा की देखरेख में लिंक रोड से अतिक्रमण हटाया गया। सात दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क पर बनाए गए चबूतरे बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किए गए। इससे पहले ढमोला नदी के निकट एक बैंक्वेट हॉल से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो ध्वस्तीकरण के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की रात में ही पांच दुकानदारों द्वारा अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया गया।
विज्ञापन

उधर, महापौर डॉ. अजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि जिसने भी अपनी दुकान या मकान के सामने अतिक्रमण किया हुआ है वह खुद हटा लें। शहर के विकास के लिए यह जरूरी है। नागरिकों को शहर को विकसित और सुंदर बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए। नगरायुक्त संजय चौहान ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सड़कें और फुटपाथ चलने के लिए बने हैं। यदि किसी के द्वारा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सड़कों और फुटपाथ पर किया गया है तो उसे हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed