फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP candidates almost decided, some seats may be reshuffled

बसपा के प्रत्याशी लगभग तय, कुछ सीटों पर फेरबदल संभव

Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
BSP candidates almost decided, some seats may be reshuffled
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी का सहारनपुर गढ़ रहा है, लेकिन 2012 और 2017 के चुनाव के बाद पार्टी प्रत्याशियों पर निर्णय लेने में कड़ा मंथन कर रही है। प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थिति भी है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को पहले तो जनपद की सातों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए और बाद में नाम फाइनल नहीं होने की सूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को बेहट सीट से रईस मलिक, नकुड़ से ताहिर हसन, नगर सीट से मनीष अरोड़ा, सहारनपुर देहात से अजब सिंह, देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह, रामपुर मनिहारान से रविंद्र कुमार मोल्हू और गंगोह से नोमान मसूद के नाम की घोषणा कर दी। जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद से कई प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर प्रेस विज्ञप्ति तक जारी कर दी गई। शाम पांच बजे तक उन्होंने यही नाम फाइनल होने की बात कही थी, लेकिन कुछ ही देर बार उन्होंने कहा कि अभी प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं हैं। इनमें कुछ बदलाव हो सकता है ऐसे में अभी थोड़ा इंतजार किया जाए। जिला अध्यक्ष की इस बात से सातों प्रत्याशी टेंशन में हैं। खासकर चार विधान सभा सीटों के प्रत्याशी, क्योंकि देहात से अजब सिंह, रामपुर मनिहारान से रविंद्र कुमार मोल्हू और गंगोह से नोमान मसूद का टिकट पहले से पक्का माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों में कोई फेरबदल करती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल प्रत्याशी टेंशन में हैं और अपना टिकट बचाने की जुगत में लगे हैं। हालांकि गंगोह सीट से बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ही ट्वीट कर नोमान मसूद के टिकट की घोषणा की है।
विज्ञापन

सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आसपा
चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के स्थानीय मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि गठबंधन लगभग तय है। केवल सीटों को लेकर अभी तस्वीर फाइनल नहीं है। पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी लखनऊ में हैं, जिनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed