फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother turned out to be a robber, got Rs 50,000 looted from his own sister

Saharanpur News: भाई निकला लुटेरा, सगी बहन से कराई 50 हजार की लूट

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother turned out to be a robber, got Rs 50,000 looted from his own sister
सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। श्रोत पुलिस - फोटो : mathura
सरसावा। भाई ने अपने साथियों के माध्यम से अपनी सगी बहन से 50 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिलाया। बार-बार बयान बदलने पर जब पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी भाई ने सारा मामला उगल दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

छापुर गांव निवासी नारायण सिंह ने 12 अप्रैल को थाने पहुंच बताया कि उसकी बहन पूजा, भाई गुरमीत तथा बहन के ससुर और उसकी भांजी बाइक से सरसावा जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उसकी बहन से थैला छीन लिया और भाग खड़े हुए। थैले में 50 हजार रुपये और कपड़े आदि थे। पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी ली। इस दौरान गुरमीत बार-बार बयान बदल रहा था, जिससे उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा मामला उगल दिया। गुरमीत ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने अपनी बहन से 50 हजार रुपये का कर्जा लिया था। बीते दिनों उनकी जमीन बिकने पर रुपये आए। उन्होंने गांव में बहन को बुलाकर 50 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

शनिवार को वह बहन पूजा उसके ससुर तथा भांजी को छोड़ने सरसावा जा रहा था। पहले ही उसने अपने दो साथियों गांव के ही नितिन पुत्र भूपेंद्र तथा गुरमीत पुत्र विजेंद्र से सेटिंग कर ली थी। उन्होंने बीच रास्ते में उसकी बहन से थैला छीन लिया तथा भाग गए थे। इसके बाद में अपने भाई नारायण सिंह के साथ थाने पहुंच पुलिस को लूट की जानकारी दी। मौका मिलने पर उसने अपने साथियों से लूटी गई रकम भी चुपचाप बांट ली। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम एवं कपड़े इत्यादि बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed