सहारनपुर: प्रेमिका से मिलने से रोका, प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, जवान युवक की मौत से मचा कोहराम
Saharanpur News : परिजनों ने प्रेमिका से मिलने से रोका तो प्रेमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते प्रवीण उर्फ विपिन (20) पुत्र सुखबीर सिंह सैनी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि प्रवीण का गांव की ही एक सहजातीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को पता लगने पर उन्होंने अपने-अपने बच्चों को समझने की बात कही थी। इसके बाद प्रवीण को देहरादून कंपनी में काम के लिए भेज दिया गया था। चार दिन पहले ही वह गांव आया था।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की शाम भी परिजनों ने प्रवीण को फिर युवती से दूरी बनाए रखने के लिए नसीहत की थी। इसके बाद प्रवीण गायब हो गया। वहीं, शुक्रवार सुबह नौ बजे उसका गोली लगा शव गांव में बिजलीघर के पास नदी में पड़ा मिला। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां
यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि