फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Boxing, badminton, hockey, compared to the

बॉक्सिंग, बैडमिंटन, हॉकी के मुकाबले हुए

Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Boxing, badminton, hockey, compared to the
विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आयोजित जिला मिनी ओलंपिक के तहत बुधवार को हॉकी, बॉक्सिंग, खोखो, बैडमिंटन और वॉलीबाल मुकाबले कराए गए। पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिताएं डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ ही स्कूल मैदानों पर भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई खोखो प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालकों में सरदार पटेल एकेडमी, दिव्या पब्लिक स्कूल और रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिकाओं में मदर लैंड स्कूल, सेंट एजीएम, सरस्वती विहार, सेंट मैरी स्कूल और सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीमें जीतीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका मुकाबलों में दीपाली ने यशिका को तथा शिवानी ने आयुषी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 में नैना ने अदीति और तान्या ने तनु को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालकों में शुभम कुमार ने केशव राठी, कुश वर्मा ने चिराग खत्री, तरुण ने अनुभव और पीयूष ने अवतार सिंह को हराकर फाइनल में एंट्री की। वॉलीबाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम, ग्रीन फील्ड स्कूल नानौता और खुड़ाना ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

हैडबाल प्रतियोगिता में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल, जेएनबी सहारनपुर, एसआईएस नानौता, सरदार वल्लभभाई पटेल जंधेड़ा ने अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। बालिकाओं में आशा मॉडर्न इंटरनेशनल, सोफिया गर्ल्स, जेएनबी ने अपने मैच जीते।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आकाश पुंडीर, गौरव कुमार, राहुल चौधरी, अविशेष, विकास धीमान, उदित, विपिन, लविश, हर्षित, अंग्रेज त्यागी, मेधावी सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत हासिल की।


हॉकी प्रतियोगिता में बालिकाओं के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ने जनता इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बनने का गौरव पाया। बुधवार के मुकाबलों के दौरान पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, चौधरी नीरपाल सिंह, डॉ. एके गुप्ता, गुलाब सिंह राणा, फुरकान अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed