फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Booster dose strategy made with senior citizens

सीनियर सिटीजन के साथ बनाई बूस्टर डोज की रणनीति

Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Booster dose strategy made with senior citizens
सहारनपुर। 60 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए नगर निगम सीनियर सिटीजन सोसायटी के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी। नगरायुक्त ने लोगों से 15-17 वर्ष आयु के किशोरों का भी वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने सभी वार्डों में कोरोना से छूट गए लोगों का कोरोना टीकाकरण कराने के लिए जहां 90 टीमों के साथ अभियान चला रहा है, वहीं 15-17 आयु वर्ग के किशोरों का वैक्सीनेशन कराने तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने पर विशेष फोकस कर रहा है। शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के साथ सीनियर सिटीजन सोसायटी के पदाधिकारियों के बीच पहुंचे और सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगवाने में सहयोग की अपील की, ताकि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग कोरोना से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने सीनियर सिटीजन सोसायटी के पदाधिकारियों से घर, परिवार और आसपास रह रहे 15-17 वर्ष के किशोरों का भी वैक्सीनेशन कराने में सहयोग की अपील की। नगरायुक्त ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा अधिक आयु वर्ग और बीमार लोगों को है। इसलिए जरूरी है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए शत प्रतिशत बूस्टर डोज लगाई जाए। बैठक में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष केएल अरोड़ा, आरके जैन, डॉ. केके खन्ना, केएल डाबरा, सुभाष चंद, अनिल तलूजा, एसके लूथरा, टीएस चन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed