फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bole Yogi, Loot-Khasot and corrupt gangsters fighting gang with BJP

बोले योगी, भाजपा से मुकाबला कर रहा लूट-खसोट और भ्रष्टाचारियों का गिरोह

Sun, 24 Mar 2019 11:39 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 24 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bole Yogi, Loot-Khasot and corrupt gangsters fighting gang with BJP
सहारनपुर के शाकंभरी में आयोजित सभा में लोगों का अभिवादन लेते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सिद्धपीठ शाकंभरी से लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस का नाम लिए बगैर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी का नेतृत्व है, तो दूसरी तरफ लूट, खसोट, अराजकता फैलाने वाले और भ्रष्टाचारियों का गिरोह है।
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक व्यक्ति है, जिसे मैन विदाउट ब्रेन कहा जाता है। साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई विकास योजनाओं का भी खूब गुणगान किया। सीएम ने भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी, गुंडों के कुलभुषण और नामदारों के कुलदीपक कहकर तीनों दलों के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा ये कुल देश का सर्वानाश करने पर उतारू हो चुके  थे।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र स्थित मां शाकंभरी के दरबार पहुंचे। वहां मंत्रोच्चार के साथ पूजन करने के बाद नगला माफी में रैली स्थल पर गए। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र कर सेना के शौर्य के सबूत मांगने के संबंध में कांग्रेस और अन्य दलों पर तंज कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैम पित्रोदा के बारे में कहा कि पीढ़ियों के महा गुरु का यह हाल है, जो देश में सेम नहीं, अब शर्मनाक हो चुका है, तो इनके चेलों का क्या हाल होगा। साथ ही कहा कि जैसे ओसामा बिन लादेन मारा गया था, वैसे ही एक दिन अजहर मसूद भी मारा जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में भी अजहर मसूद का एक दामाद है जो उसी की भाषा बोलता है, ऐसी भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदीजी के नेतृत्व में वाला प्रत्याशी। यह जनता को तय करना होगा।

सपा पर हमलावर होकर बोले कि जिन्होंने कांशीराम के नाम वाले मेडिकल कालेज का नाम ही बदलकर दूसरा नाम रख दिया, उनसे कोई क्या उम्मीद कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने किसानों की कर्ज माफी, विकास योजनाओं, व्यापार और उद्योगों तथा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने का गुणगान किया और कहा कि किसानों के हित में इतनी योजनाएं किसी सरकार ने नहीं चलाई। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बोले कि नामदारों के कुल दीपक की बात सुनकर हंसी आती है, अमेठी में जाते हैं तो लोगों से कहते हैं कि चीनी मिल लगानी छोड़ो, चीनी के पेड़ लगवा देंगे। किसानों का इतना विकास करेंगे कि खेतों में भी टाइल्स लगाने की नौबत आ जाएगी। कांग्रेसराज में किसानों की दुर्गति हुई थी। 

कहा कि पूरी दुनिया में आज एक नेता की धूम मची है। गांव हो या शहर, उत्तर हो या पश्चिम, हर तरफ मोदी-मोदी की गूंज है। बोले कि 2013-14 में केवल मोदी का ही नाम था। आज नाम और काम भी सामने है। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री बनाने के लिए हैं।

उन्होंने गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना का गुणगान भी किया। मायावती और अखिलेश यादव जितनी बार अपने दस वर्ष के कार्यकाल में सहारनपुर नहीं आए, मैं दो साल में उससे ज्यादा बार यहां आया हूं। पापुलर उद्योग, वुड कार्विंग, हस्तशिल्प का जिक्र कर सहारनपुर की नब्ज टटोली। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में कहा कि ईनामी बदमाश या तो जेल में गए या दुनिया से चले गए। 

मुख्यमंत्री बोले कि लूट, खसोट, भ्रष्टाचारियों और अराजकता पैदा करने वाले और देशद्रोहियों को संरक्षण देने वालों का गिरोह इस देश का विकास नहीं होने देगा। इसीलिए ये सब मिलकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। 


उन्होंने प्रयागराज में कुंभ के आयोजन का जिक्र कर कहा कि पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। 450 वर्षों से अक्षय वट कैद था, पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा दिलाई। आरोप लगाया कि बसपा ने थानों और पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के पर्व पर पाबंदी लगाई थी। हमने कांवड़ यात्रा में डीजे भी बजवाया और पुष्प वर्षा भी कराई। कांग्रेस, सपा, बसपा देश की कीमत पर राजनीति करते हैं, हम देश की खातिर राजनीति करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed