फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body trade case given back empty handed by police to Malaria Inspectors house in Saharanpur

देह व्यापार का मामला : सहारनपुर में मलेरिया इंस्पेक्टर के घर पुलिस ने दी दबिश खाली हाथ वापस

Sun, 18 Apr 2021 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Apr 2021 08:10 PM IST
सार

- ट्रांसपोर्टनगर स्थित मकान में अनैतिक धंधा करने का मामला 
- महिला सहित चार आरोपी शनिवार को हुए थे गिरफ्तार 

विज्ञापन
Body trade case given back empty handed by police to Malaria Inspectors house in Saharanpur
police - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर ट्रांसपोर्टनगर स्थित मकान में अनैतिक धंधा कराने वाला आरोपी डीपी सिंह स्वास्थ्य विभाग सहारनपुर ही में मलेरिया इंस्पेक्टर है। पुलिस ने रविवार को उसे आवास पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। अब पुलिस उसके मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर और फोन की लोकेशन खंगाल रही है। 

विज्ञापन


सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को टीपीनगर आवसीय क्षेत्र से मलेरिया इंस्पेक्टर डाक्टर डीपी सिंह के आवास पर छापा मारकर अनैतिक धंधे का खुलासा किया था। मौके से इंतजार, आशु अरोड़ा, शुभम और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। मकान मालिक डाक्टर डीपी सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शनिवार की रात और रविवार की सुबह श्रीराम चौक के निकट पुराना अस्पताल परिसर में स्थित आरोपी डीपी सिंह के सरकारी आवास पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी पत्नी भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। आरोपी मूलरूप से जनपद बदायूं का रहने वाला है। 

शराब ठेकेदार से सेटिंग और अकूत कमाई 
पता चला है कि आरोपी डीपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के साथ ही अकूत दौलत कमाने के लिए सहारनपुर में अपना नेटवर्क बना लिया। यहां तक कि शराब कारोबारियों के भी संपर्क में आ गया। मामले में गिरफ्तार आशु

अरोड़ा और शुभम 
धीमान से भी इसका गहरा दोस्ताना हो गया। इन्हीं से एक आरोपी का शहर में घंटाघर के पास बीयर शॉप भी है। चर्चा है कि डीपी सिंह इनके साथ कारोबारी रिश्ता भी बना चुका था, ताकि मोटी कमाई की जा सके। अब अनैतिक धंधे में आरोपी बनने पर सब बातें निकलकर सामने आ रही हैं। इस धंधे में आरोपी बने डीपी सिंह की हरकतों की चर्चा स्वास्थ्य विभाग में भी खूब हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed