{"_id":"6aac4282d9e71cc8280e5fcb","slug":"board-at-attached-properties-damaged-police-reinstall-them-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183937-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुर्क संपत्तियों से बोर्ड क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दोबारा लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुर्क संपत्तियों से बोर्ड क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दोबारा लगाए
विज्ञापन
हाजी इकबाल की संपत्ति पर लगाए गए बोर्ड।
- गैंगस्टर एक्ट के आरोपी हाजी इकबाल की संपत्तियों का हुआ भौतिक सत्यापन
- क्षतिग्रस्त बोर्ड हटाने वालों पर संबंधित थाने की पुलिस चिह्नित कर करेगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्तियों का पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान गैंग लीडर हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों से बोर्ड क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस ने इन स्थानों पर दोबारा बोर्ड लगाए। अब पुलिस बोर्ड हटाने वालों को चिह्नित कर संबंधित थाने की पुलिस कार्रवाई करेगी।
पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत हाजी इकबाल की करीब 203 करोड़ रुपये की 148 संपत्तियों को कुर्क किया था। इसके बाद फरवरी 2026 में करीब 275 करोड़ रुपये कीमत की 56 संपत्तियां कुर्क करने के आदेश हुए थे। इनमें अलग-अलग गांवों में जमीन, कृषि भूमि और प्लॉट शामिल थे। प्रशासन ने मिर्जापुर और बेहट पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को कुर्क किया था। इन संपत्तियों का किसी भी प्रकार से अवैध उपयोग न हो सके, इसलिए बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने कुर्क संपत्तियों का निरीक्षण किया। सत्यापन के दौरान कुछ स्थानों पर कुर्की के बोर्ड क्षतिग्रस्त मिले या हटे हुए पाए गए। इसके बाद कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड पर हाजी इकबाल की कुर्क संपत्ति पर दोबारा बोर्ड लगाए गए। इनके अलावा अन्य जगहों पर बोर्ड क्षतिग्रस्त मिले थे, वहां पर नए बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड हटाने या नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
-- वर्जन
हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर कुछ लोगों ने बोर्ड क्षतिग्रस्त या हटा दिए थे। अब उन जगहों पर दोबारा से बोर्ड लगाए जा रहे हैं। 13 जगहों पर बोर्ड लगने हैं। - सुबोध कुमार, एसडीएम सदर