फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blue defeated Karnal, and Gautam Buddha Nagar defeated Saharanpur Red.

Saharanpur News: ब्लू ने करनाल और गाैतमबुद्धनगर ने सहारनपुर रेड को हराया

Sat, 18 Apr 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Blue defeated Karnal, and Gautam Buddha Nagar defeated Saharanpur Red.
सहारनपुर। सोना क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेली जा रही महिला चैलेंजर ट्रॉफी में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सहारनपुर ब्लू 81 रन और दूसरे मैच में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने 22 रनों से बाजी मारी।
विज्ञापन

पहला मैच सहारनपुर ब्लू और करनाल के बीच हुआ। टॉस जीतकर सहारनपुर ब्लू टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। निधि ने 39 और वंशिका ने 32 रनों का अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में करनाल की ओर से नेहा राणा ने दो विकेट हासिल किए। सेजल ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी करनाल की टीम चार विकेट पर मात्र 130 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में तृप्ति ने 53, ऋतु ने 19, रश्मि चौहान ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में कल्पना, मनीषा और नव्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर रेड के बीच खेला गया। गौतमबुद्ध नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 134 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर रेड की पूरी टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मात्र 114 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में निधि ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। चांदनी वर्मा ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में नमिता ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed