फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blue and green dustbin must be kept in the house

घर में अनिवार्य रूप से रखना होगा नीला और हरा डस्टबिन

Thu, 30 Sep 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Blue and green dustbin must be kept in the house
सहारनपुर। शहर में दुकानों, प्रतिष्ठानों, हॉस्पिटलों और होटलों के साथ ही अब घरों में भी नीला और हरा डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। डस्टबिन नहीं रखने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह बात नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कही। वह बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को अब अलग-अलग स्टोर किया जाना अनिवार्य होगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने भी मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने घर-घर जाकर डस्टबिन रखने की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि हरे रंग के डस्टबिन में गीला और नीले रंग के डस्टबिन में सूखा कचरा रखा जाना है। जब नगर निगम की कूड़ा गाड़ी कचरा लेने के लिए आया करेगी तो डस्टबिन से कचरा सीधे निगम की गाड़ी के सूखे और गीला कचरे वाले बॉक्स में कचरा डालना है। कार्यक्रम में जसलीन कौर, मयंक पांडेय, शादाब, राजीव सैनी, अवनीश, सुशील कुमार, सुनील कुमार चावला, अमित कपूर, राज मोहन मनोदा, अमित शर्मा, सुभाष चौधरी, अरविंद चौधरी, प्रमोद कुमार, शिवानी शर्मा, अंजना सैनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed