फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Block will remain in Delhi division and Ambala division, many trains canceled

दिल्ली मंडल और अंबाला मंडल में रहेगा ब्लॉक, कई रेलगाड़ियां रद्द

Thu, 19 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block will remain in Delhi division and Ambala division, many trains canceled
दिल्ली मंडल और अंबाला मंडल में रहेगा ब्लॉक, कई रेलगाड़ियां रद्द
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत संदल कलां और गन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच राजलु गढ़ी पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान कई रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी तो कइयों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से संदल कलां व गन्नौर रेलवे स्टेशनों के बीच राजलु गढ़ी पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान गार्डर रखने को लेकर रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा। अंबाला मंडल की ओर से बताया गया कि सब्जी मंडी व अंबाला सेक्शन पर विभिन्न स्थानों पर कुछ और महत्वपूर्ण कार्य भी किए जाएंगे। इन सभी कार्यों के दौरान 21 मार्च को साढ़े चार घंटे का पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाक की वजह से 21 मार्च को गाड़ी संख्या 12057/12058 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 21 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 12064 ऊना हिमाचल-हरिद्वार एक्सप्रेस और 22 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 12063 हरिद्वार-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। 21 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 12459/12460 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 64546/45 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट ईएमयू को भी 21 मार्च के लिए निरस्त किया गया है। 74994/74993 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र- अंबाला कैंट ईएमयू भी इसी तिथि को रद्द रहेगी। इसके अलावा 20 मार्च को जय नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर- सरयु यमुना एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

बारास्ता लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला कैंट संचालित की जाएगी। 21 मार्च को फाजिल्का से चलने वाली गाड़ी संख्या 14732 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस बारास्ता धूरी-जाखल-रोहतक-दिल्ली के लिए चलेगी। 21 मार्च को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस बारास्ता अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-अलीगढ़ संचालित होगी। ब्लाक की वजह से 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 20 मार्च को बांद्रा से दोपहर 12 बजे के स्थान पर अपराह्न तीन बजे प्रस्थान करेगी। 12379 सियालदह-अमृतसर जलियांवाला एक्सप्रेस 20 मार्च को सियालदाह से दोपहर 01.10 के स्थान पर दोपहर 02.40 बजे प्रस्थान करेगी। 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस बीस मार्च को नांदेड़ से सुबह 09.30 बजे के स्थान पर पूर्वाह्न 11.00 बजे प्रस्थान करेगी। 12716 अमृतसर-नांदेड सचखंड एक्सप्रेस 21 मार्च को अमृतसर से प्रात: 05.30 के स्थान पर सुबह 08.15 बजे प्रस्थान करेगी। ब्लॉक की वजह से 20 मार्च को नांदेड़ से चलने वाली 12751 नांदेड-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस को मार्ग में 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि महत्वपूर्ण कार्य होने के कारण रेलगाड़ियों को निरस्त, बारास्ता को रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed