{"_id":"68dc264a4a435e3ac10666e7","slug":"blackmailed-a-woman-and-extorted-60000-rupees-from-her-then-started-molesting-her-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159876-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवती को ब्लैकमेल कर 60 हजार वसूले, फिर करने लगे छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवती को ब्लैकमेल कर 60 हजार वसूले, फिर करने लगे छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तीन युवकों पर ब्लैकमेल कर 60 हजार रुपये ऐंठने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही सावन, राहुल और सूरज का उसके भाई से मेलजोल था। आरोपियों ने षडयंत्र के तहत उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये की मांग की। उसने घर से उठाकर उन्हें रुपये दे दिए। इसके बाद 27 सितंबर की दोपहर बाद वह पैदल ही घर लौट रही थी ,तभी रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसे खेत के पास रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे को बचाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।