फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP praised, opposition told a bundle of lies

भाजपा ने सराहा, बजट पर विपक्ष ने घेरा

Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP praised, opposition told a bundle of lies
नगर विधायक संजय गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्र सरकार के बजट की भाजपा ने सराहना की तो विपक्ष ने इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया। सपा, कांग्रेस और बसपा ने देश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

- भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सरकारों की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। बजट में गरीब, किसान, व्यापारियों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं सहित सबका ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

- सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि बजट निराश करने वाला है। बजट में किसान, मजदूर, युवा और छात्रों की अनदेखी की गई है। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सिर्फ झूठ बोलती हैं। एयरपोर्ट, सड़कें, बिजली, ट्रांसमिशन लाइन, रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के हिस्से व वेयर हाउस बेचने का प्रावधान करना पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि आम बजट सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर बार की तरह इस बार भी जनता से छलावा किया है। जनता को गुमराह किया जा रहा है।
- रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट सिर्फ लॉलीपॉप है। सभी सेक्टरों को निजीकरण कर देश का बेचने का काम किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में सेस लगाना केवल बीमा कंपनी को फायदा पहुंचाने की स्कीम है।
- शहर विधायक एवं सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि आम बजट भारत को फिर से गुलाम बनाने वाला है। सैनिक स्कूल निजी कंपनियों की मदद से बनेंगे। बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 74 प्रतिशत करना और दो सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की दिशा में बढ़ने वाले कदम साबित करते हैं कि यह बजट अमीर और गरीब के बीच की खाई को बढ़ाएगा।

- बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने आम बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में दावे तो बहुत किए, लेकिन हकीकत में ये बजट खोखला है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता आज कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आंदोलन कर रहा है, वहीं मोदी सरकार ने कृषि को लेकर बजट में कटौती की है। बढ़ती महंगाई को कैसे नियंत्रित करके गरीबों को राहत दी जाए, इसका इंतजाम नहीं किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी- फोटो : SAHARANPUR

बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान

बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान- फोटो : SAHARANPUR

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन- फोटो : SAHARANPUR

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed