भाजपा ने खेला बड़ा दांव: बड़ी संख्या में मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी, जमाल सिद्दीकी ने कही ये बात
Saharanpur News : भाजपा ने एक बड़ा दांव खेला है। भाजपा बड़ी संख्या में मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी में है। वहीं, जमाल सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने मिशन 2024 में मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए बड़ा दांव खेला है। बड़ी संख्या में मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को दी गई है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सहारनपुर में नगर में अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों को मोदी मित्र का प्रमाण पत्र दिया गया।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि सच्चाई यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम का भेद समाप्त हो रहा है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि विपक्षी दल मुल्क के भीतर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंन कहा कि आज हालात यह हो गए हैं कि निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं वाली सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने मुस्लिम मतों से जीत हासिल की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि सरकार अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है तो वह मुसलमानों के हित में होगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार
कुंवर बासित ने कहा कि मुसलमान आज तेजी के साथ भाजपा के साथ जुड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, राशन योजना, उज्ज्वला योजना से सबसे अधिक उन्हें ही लाभ मिला है। जिसके चलते अल्पसंख्यकों का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। इसमें 150 से अधिक लोगों को मोदी मित्र प्रमाणपत्र दिया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में ऐसे मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं। जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना या आयुष्मान योजना का लाभ लिया है।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इजहार अहमद, जिलाध्यक्ष हैदर गुज्जर, नईम मलिक, आसिफ मंसूरी, फुरकान अंसारी, मो. शहजाद, अकरम अब्बासी, नसीम सिद्दीकी उर्फ राजू, रिजवान अंसारी, आमिर नोमानी आदि मौजूद रहे।