फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP government doing welfare of all society: Nim

सर्व समाज कल्याण कर रही भाजपा सरकारें: निम

Sun, 07 Mar 2021 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
BJP government doing welfare of all society: Nim
सर्व समाज का कल्याण कर रही भाजपा सरकार : निम
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सर्व समाज के कल्याण के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। यह बात रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहीं। वे दिल्ली रोड स्थित सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान में तहसील भवन, पशु चिकित्सालय, साढ़ौली हरिया में राजकीय बालिका डिग्री कालेज का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले सप्ताह विधानसभा में उन्होंने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने के साथ रामपुर मनिहारान को नगर पालिका व नागल को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की है। इसके अलावा उमरी कला में मिनी स्टेडियम का निर्माण, जंधेडा समसपुर से गांगनौली शुगर मिल होते हुए हाईवे का चौड़ीकरण, कल्लरपुर गुर्जर में क्षतिग्रस्त यमुना नहर के पुल का निर्माण, हसनपुर भलस्वा में
विज्ञापन

हिंडन नदी पर बड़े पुल, रामपुर मनिहारान में फायर स्टेशन की स्थापना का मुद्दा भी सरकार के सामने रखा है। पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर सतगुरु स्वामी श्री रविदास महाराज राजकीय मेडिकल कालेज, डाक्टर भीमराव आंबेडकर कॉलेज, सरदार भगत सिंह कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी कर्ण सिंह, विनोद पंवार, किशोर चौधरी, ऋषिपाल सिंह, दुष्यंत कुमार, सुलेख चंद, महेंद्र सैनी,सुनील सूरी, अवनीश रोड, प्रवीन कुमार दहिया, रामजी सुनेजा, संजय अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed