फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies after being hit by truck, partner serious

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck, partner serious
मिर्जापुर। सहारनपुर विकासनगर मार्ग पर गांव जाटोवाला में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक गांव मगनपुरा निवासी रहमान (38) पुत्र सुलेमान अपने साथी बेहट निवासी निसार पुत्र मेहरदीन के साथ गन्देवड़ के पास एक आम के बाग में नौकरी करता था। मंगलवार की देर शाम बाइक से दोनों अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव फतेहउल्लाहपुर उर्फ जाटोवाला के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। हादसे में रहमान की तो मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि निसार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed