फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies after being crushed by truck, another injured

Saharanpur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Fri, 18 Oct 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by truck, another injured
गागलहेड़ी। गागलहेड़ी-भगवानपुर रोड पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। थाना क्षेत्र के छपरेड़ी निवासी सूरजपाल (50) पुत्र तुगल सिंह और हीरालाल (50) पुत्र पवन चौरा खुर्द पैठ में बाइक से सामान लेने आ रहे थे। बाइक ढाल्ला माजरा के पास पहुंची तो पैठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सूरजपाल को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हीरालाल घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगते ही लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया और घायल को प्राइवेट वाहन से अस्पताल भिजवाया।
मृतक मजदूरी करता था और उसके दो बेटे है, जो भगवानपुर में प्राइवेट काम करते है।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed