फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big secrets of JE are exposed after arrest in paper leak case

हैरान कर देंगे जेई के शौक: 45 हजार की सैलरी में कैसे खरीद लेता था महंगी गाड़ियां और फोन? ऐसे खुले बड़े राज

Sat, 20 Aug 2022 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Aug 2022 09:16 PM IST
सार

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए जेई के बड़े खुले हैं। सवाल है कि 45 हजार की सैलरी में वह इतनी महंगी गाड़ियां और मोबाइल फोन कैसे खरीद लेता था? 

विज्ञापन
Big secrets of JE are exposed after arrest in paper leak case
आरोपी जूनियर इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सहारनपुर नगर निगम के जल कल विभाग के अवर अभियंता (जेई) ललित राज शर्मा एक लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन और महंगी गाड़ियां रखने का शौकीन है। हर छह माह में मोबाइल और गाड़ी खरीदना उसकी फितरत में शामिल रहा है। मात्र 45 हजार रुपये वेतन वाले जेई के ये शौक सभी को हैरान करते थे। 

विज्ञापन


ललित राज शर्मा सहारनपुर नगर निगम के जल कल विभाग में वर्ष 2019 से तैनात हैं। शौकीन मिजाज को लेकर वह पहले से ही चर्चा में रहा है। अब पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में पकड़े जाने के बाद ललित शर्मा की हकीकत सबके सामने आ गई है। निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि वह कर्मचारियों को बताता था कि उसके पास टॉप कंपनी की बाइकें और सभी सीरीज की कारें हैं। वह 40 लाख रुपये कीमत की कार खरीदने वाला था, जिसकी चर्चा वह साथियों से अक्सर करता था। 
विज्ञापन


वहीं ललित के संबंध में जल कल के अभियंताओं से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

पत्नी को बताता था मजिस्ट्रेट 
जेई ललित शर्मा की पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात हैं। निगम में चर्चा है कि वह लोगों को बताता था कि उसकी पत्नी उत्तराखंड में मजिस्ट्रेट है। कइयों को एसडीओ भी बताया हुआ था। जिस तरह से उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को हाकम सिंह के पास भेजा था। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि कहीं ललित की पत्नी की उत्तराखंड में तैनाती भी इसी तरह तो नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: परिवार में मातम: सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला, घटना से पूरे गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें

विभागीय कार्रवाई होगी
जेई ललित राज शर्मा के संबंध में उत्तराखंड पुलिस की ओर से एक पत्र 18 अगस्त को नगर निगम में पहुंचा था। नगर निगम की ओर से इस संबंध में निदेशक नगर निकाय उत्तर प्रदेश को अवगत करा दिया गया है। जेई के विरुद्घ जो भी विभागीय कार्रवाई होगी वह वहीं से होगी। - गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed