फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big news: Jamiat Ulama-e-Hind will fight the case of two Al Qaeda terrorists arrested from Lucknow, contacted families

बड़ी खबर : लखनऊ से गिरफ्तार अलकायदा के दो आतंकियों का केस लड़ेगी जमीयत-उलमा-ए-हिंद, परिजनों से किया संपर्क

Wed, 14 Jul 2021 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jul 2021 10:07 PM IST
सार

जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का कहना है कि मुस्लिम युवाओं के जीवन को तबाह करने के लिए आतंकवाद को एक हथियार के रूप में प्रयोग करने का सिलसिला लगातार जारी है निर्दोष मुसलमानों की सम्मानजनक रिहाई तक हमारा कानूनी संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
Big news: Jamiat Ulama-e-Hind will fight the case of two Al Qaeda terrorists arrested from Lucknow, contacted families
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद ने लखनऊ से गिरफ्तार किए गए अलकायदा के दो आतंकियों का केस लड़ने का एलान किया है। जानकारी के अनुसार जमीयत उलमा-ए-हिंद ने गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों के दिल्ली में रह रहे परिवारों से संपर्क साधा है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गिरफ्तार किए गए मुसीरुद्दीन और मिनहाज के बारे में यह एलान किया गया है। मिनहाज के पिता सिराज अहमद ने जमीयत को पत्र लिखकर कानूनी मदद मांगी है। इस संबंध में जमीयत उलमा कानूनी इमदाद कमेटी के अध्यक्ष गुलज़ार आज़मी ने कहा कि आरोपियों के परिजनों की ओर से कानूनी सहायता का अनुरोध प्राप्त होने और अध्यक्ष जमीयत उलमा-ए-हिंद मौलाना अरशद मदनी के आदेश पर आरोपियों को काूननी सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन


आरोपियों के बचाव में एडवोकेट फुरकान खान को नियुक्त किया गया है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अदालत से मुकदमे से संबधित दस्तावेजों को निकालें जिसमें रिमांड रिपोर्ट, एफआईआर की प्रति व अन्य कागजात शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और मुकदमे की अगली सुनवाई पर आरोपियों के बचाव में एडवोकेट फुरकान अदालत में उपस्थित रहेंगे। गुलजार आजमी ने कहा कि लखनऊ के प्रसिद्ध और वरिष्ठ एडवोकेट मुहम्मद शुऐब ने भी जमीयत उलमा से आरोपियों का मुक़दमा लड़ने का अनुरोध किया था। 

वहीं मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत के प्रयासों से अब तक सैकड़ों युवक आतंकवाद के मुकदमो में रिहा हो चुके हैं, जो यह प्रमाणित करता है कि जांच एजेंसियां बिना सबूत के धार्मिक पक्षपात के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लेती हैं और एक लंबे समय के बाद अदालतें उन्हें सम्मानजनक बरी कर देती हैं, लेकिन प्रश्न यह है कि जांच एजेंसियों के इस पक्षपातपूर्ण रवैये से मुस्लिम युवकों के जो साल बर्बाद हो जाते हैं उन्हें कौन लौटाएगा? इसीलिये जमीयत उलमा ने फास्टट्रैक अदालत की मांग की थी, ताकि जल्द ट्रायल हो। कहा कि यदि वे वास्तव में दोषी हैं तो सज़ा मिले अगर निर्दोष हैं तो उन्हें रिहा कर दिया जाए। 

मुस्लिम युवाओं के जीवन को तबाह करने के लिए आतंकवाद को एक हथियार के रूप में प्रयोग करने का सिलसिला लगातार जारी है निर्दोष मुसलमानों की सम्मानजनक रिहाई तक हमारा कानूनी संघर्ष जारी रहेगा।  -मौलाना अरशद मदनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जमीयत उलमा ए हिंद

बता दें कि लखनऊ में एटीएस ने आतंकी मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया था। आतंकियों ने खुलासा किया है कि वह 15 अगस्त को धमाके करने वाले थे। हालांकि एटीएस ने ये खुलासा नहीं किया कि ये आतंकी धमाके किन स्थानों पर करने वाले थे।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन पाया गया है। आशंका है कि मिनहाज व मुशीर या फिर इनसे जुड़े आतंकी दिल्ली में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन एटीएस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

वहीं इस मामले में एटीएस ने लखनऊ से तीन और संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इनमें से एक आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी का मूल निवासी है। जाहिर है आरोपी मुस्तकीम की कुंडली खंगालने एटीएस  जल्द ही मुजफ्फरनगर जांच के लिए आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed