फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhole Baba's makeup done with 51 thousand Rudraksh

51 हजार रुद्राक्ष से किया भोले बाबा का शृंगार

Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhole Baba's makeup done with 51 thousand Rudraksh
सहारनपुर। श्रावण मास के चौथे सोमवार पर शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोले बाबा का श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 51 हजार रुद्राक्ष से भोले बाबा का शृंगार हुुआ।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पांच बजे से ही सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, आवास-विकास में श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। भोले बाबा का दूध, दही, घी, शंकर, गंगाजल से स्नाकर कराकर जलाभिषेक किया। राधा-विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास पूजा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने 51 हजार रुद्राक्ष से भगवान शंकर का शृंगार कर महारुद्राभिषेक किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव पर रुद्राक्ष शृंगार से जीवन का परम कल्याण होता है। इस मौके पर शिव महिमन्न स्त्रोत और रुद्रीपाठ कर भोले बाबा को भोग अर्पित करने के बाद आरती उतारी गई। इस दौरान अरुण स्वामी, नरेश चंदेल, मेहरचंद जैन, दिनेेश ठाकुर, अभिषेक पुंडीर, रमेश शर्मा, उमा, विभा, बाबा, बाला, कविता, ममता, किरण, वर्षा, बबली मौजूद रहे। उधर, साहिबजी नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में मंत्रोचारण के साथ रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान चौधरी ओमवीर सिंह, गुलशन अनेजा, अतुल तायल, आरके आनंद, राजीव कश्यप बहुगुणा, गुलशन अनेजा, राजेश उपाध्याय, पंकज कपूर, राकेश मौजूद रहे। इसके साथ ही पांच सितंबर को भगवान श्री कृष्ण की छठी भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

सावन के अंतिम सोमवार पर भूतेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के करते शिव भक्त

सावन के अंतिम सोमवार पर भूतेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed