{"_id":"629659360a7b2826611518d4","slug":"bhakiyu-put-up-a-symbolic-jam-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-saharanpur-news-mrt590984391","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने सांकेतिक जाम लगा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने सांकेतिक जाम लगा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चौ जगपाल सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कर्नाटक के बंगलूरू में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने व हमले के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे बस स्टैंड चौराहे पर सांकेतिक जाम लगा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संगीता राघव को सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उच्च स्तरीय जांच व राकेश टिकैत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे मंडल महासचिव चौ. जगपाल सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए दिल्ली हाईवे बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दस मिनट बाद ही मौके पर पहुंची एसडीएम संगीता राघव ने समझा बुझा कर जाम खत्म करा दिया। उन्हे ज्ञापन देने के बाद चौ जगपाल सिंह ने कहा कि भाकियू इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करता है। वे मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मांगें ना पूरी होने की दशा में भाकियू पूरे देश में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष शेरपाल सिंह राणा, रविन्द्र चौधरी, पुनित चौधरी, पदम सिंह, धूम सिंह, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान में एसडीएम संगीता राघव को ज्ञापन देते भाकियू नेता- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन