{"_id":"6159ecd78ebc3e8bb3253b6d","slug":"bhai-manifest-kripala-deendayala-kaushalya-beneficial-saharanpur-news-mrt5590761125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में आयोजित श्री रामलीला में प्रभु श्री राम के जन्म और रावण-नंदी संवाद की लीला हुई। प्रभु के जन्म के साथ ही जयकारे गूंज उठे। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी की चौपाईयों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शनिवार की रात भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा टीटू कॉलोनी में भगवान राम जन्म की लीला का मनमोहक मंचन हुआ। हारमोनियन की धुन पर भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी, लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुजचारी, भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी की चौपाई से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा रावण नंदी संवाद का भी मंचन हुआ, जिसमें रावण के रूप में सुनील रतन, मारीच के किरदार में मोहम्मद सलीम, नंदी के रूप में गगनदीप, शिवजी के रूप दीपक सहगल, दशरथ के किरदार में सूरज आदि ने अभिनय किया। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, संचालक सुरेंद्र मोघा, प्रबंधक अनिरूद्घ गुरुंग, कोषाध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रमोद धीमान, उपाध्यक्ष दीपक मलिक आदि मौजूद रहे।
वहीं, रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क में स्क्रीन पर दिखाई जा रही रामलीला में भी राम जन्म हुआ। इस दौरान प्रधान सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, राजीव, मीणा, मिंटा आदि मौजूद रहे।