फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beware... the market is full of chemical colours, don't spoil the complexion of your face.

Saharanpur News: सावधान...बाजार में केमिकल रंगों की भरमार, बिगाड़ न दें चेहरे की रंगत

Tue, 03 Mar 2026 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Beware... the market is full of chemical colours, don't spoil the complexion of your face.
सहारनपुर। शहर से लेकर गांव तक दुकानों पर अबीर गुलाल और रंग सजे हुए हैं। इसमें हानिकारक केमिकल युक्त रंगों से लेकर नेचुरल रंगों की भी भरमार है। केमिकल युक्त रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। खासकर त्वचा और आंखों को यह रंग विशेष नुकसान पहुंचाते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि होली हर्बल और प्राकृतिक रंगों से ही खेलें।
विज्ञापन

शहर में कोर्ट रोड, हकीकत नगर, आवास विकास, दिल्ली रोड समेत लगभग सभी बाजारों में अनेक प्रकार के रंग और अबीर-गुलाल सजे हैं। इनमें केमिकल युक्त रंग भी उपलब्ध हैं। केमिकल रंगों में लेड, कॉपर सल्फेट और मरकरी जैसे हानिकारक रसायन मिश्रित होते हैं। सस्ते और पक्के रंगों की चाह में लोग इनको खरीदने पर जोर दे रहे हैं। केमिकल युक्त गुलाल या पानी वाले रंग यदि आंखों में चले जाएं तो कई बार स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंगों में मिलाया जाने वाला कांच का पाउडर आंखों में घाव कर सकता है, जिससे आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed