फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Behat MLA raised the issue of flood protection in Vis

बेहट विधायक ने विस में उठाया बाढ़ से सुरक्षा का मामला

Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Behat MLA raised the issue of flood protection in Vis
बेहट विधायक नरेश सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधान सभा में भाजपा से रामपुर मनिहारान के विधायक देवेन्द्र निम और बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। जिस पर विधायक नरेश सैनी के सवालों का जवाब मंत्री जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण उत्तरप्रदेश के डॉ महेन्द्र सिंह ने दिया है।
विज्ञापन

बेहट के विधायक नरेश सैनी ने 38 ग्रामों की सुरक्षा के लिए टारेन्टस पर बाढ़ सुरक्षा को लेकर मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि बाढ़ सुरक्षा को लेेकर कार्यों के प्रति अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं। पूर्व में भेजा गया प्रस्ताव का बजट भी स्वीकृत नहीं हो रहा है। जिस पर जल शक्ति तथा बाढ़ मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बेहट के अंतर्गत 38 ग्रामों में बाढ़ से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वर्षाकाल में संवेदनशील स्थलों पर अनुरक्षण मद के अंतर्गत आवश्यकतानुसार कार्य कराए गए हैं। इस वर्ष वर्षाकाल में 38 ग्रामों में से ग्राम शाहपुर हुसन मलकपुर में अनुरक्षण मदन के अंतर्गत 18 नग बोल्डर कटर्स का निर्माण किया गया। जिसकी वजह से कोई जनधन की हानि नहीं हुई है। दूसरी ओर, विधायक देवेन्द्र निम ने गांगनौली शुगर मिल से किसानों का गन्ने के बकाये का मुद्दा उठाया। रामपुर मनिहारान में रेड़ी राजबाहे की पश्चिम दिशा पर शहरी पुल दिल्ली रोड से गोचर इंटर कॉलेज तक जाने वाला मार्ग को लेकर सदन के पटल पर अपनी बात रखी। पीएचसी और सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सकों और स्टाफ की व्यवस्था करने की बात कही। तहसील भवन बनवाने की मांग की। हिंडन नदी पर ग्राम हसनपुर भलस्वा के पास पुल सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बिन्दुओं को सदन के पटल पर रखा।

रामपुर विधायक देवेन्द्र निम

रामपुर विधायक देवेन्द्र निम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed