{"_id":"65f0b833e9ce20aba708c834","slug":"be-cautious-about-lok-sabha-elections-and-festivals-adg-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120063-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर रहे सतर्क: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर रहे सतर्क: एडीजी
Wed, 13 Mar 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव, होली और रमजान को लेकर सतर्क रहें। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी माहौल खराब करने की कोशिश करने वालाें पर नजर रखें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
मंगलवार की शाम एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन में लोकसभा चुनाव, होली और रमजान माह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा संवेदनशील और अति संवदेनशील इलाकों को चिहिंत करें। रोजाना इन इलाकों में पैदल गश्त की जाए। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर सक्रिय रहे। प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर खास निगरानी की जाए। कोई अगर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। लोकसभा चुनाव को देखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई को तेजी से अभियान चलाया जाए। इस दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन सहित सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।