{"_id":"69d0140eb1c6d2833b038b83","slug":"basic-teachers-will-raise-their-voices-in-delhi-today-against-the-mandatory-tet-requirement-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-172693-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आज दिल्ली में गरजेंगे बेसिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आज दिल्ली में गरजेंगे बेसिक शिक्षक
Sat, 04 Apr 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वर्ष 2011 से पहले नियुक्त बेसिक शिक्षकों के लिए भी टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठन कई महीने से आंदोलन कर रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज देशभर से शिक्षक दिल्ली के रामलीला मैदान पर जुटेंगे। सहारनपुर से भी बड़ी संख्या में शिक्षक गए हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अटल बहादुर सिंह और जिला सह संयोजक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ उनका संगठन पहले दिन से विरोध में है। अब यह बड़ा आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
उन्हीं के आह्वान पर चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन होने जा रहा है। इसमें देशभर से शिक्षक पहुंच रहे हैं। सहारनपुर से बड़ी संख्या में शिक्षक रेलगाड़ी, टैक्सी और अपने निजी वाहनों से निकलेंगे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ भी आंदोलन में साथ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले संगठन 23 से 25 फरवरी तक शिक्षकों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। 26 फरवरी को धरने और प्रदर्शन कर पुतले फूंके गए थे। जब तक टीईटी की अनिवार्यता वापस नहीं ली जाती आंदोलन जारी रहेगा।