फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Banned plastic and polythene caught, 24 thousand fine collected

प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन पकड़ी, 24 हजार जुर्माना वसूला

Tue, 19 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banned plastic and polythene caught, 24 thousand fine collected
सहारनपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार को फिर से चला। प्रवर्तन दल और निगम अधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ दिल्ली रोड पर एक गोदाम के अलावा करीब 20 दुकानों पर तलाशी ली। प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन पकड़े जाने पर 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व प्रवर्तन दल की टीम ने सोमवार को दिल्ली रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गोदाम चार कार्टूनों में भरे प्लास्टिक गिलास व चम्मच आदि बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया। गोदाम स्वामी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली रोड की ही करीब बीस और दुकानों पर तलाशी ली गई। यहां सब्जी और फल बेचने वाले चार दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई। जिसके लिए उनसे एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कर्नल नेगी ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते या संग्रहण करते पकड़े जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमोद थपलियाल, सफाई निरीक्षक आशीष, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, शिवकुमार, नवाबुद्दीन व प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर बनाई रंगोली
सहारनपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार पर नगर निगम द्वारा मंदिर परिसरों और मंदिरों के बाहर विशेष साफ सफाई कराने के साथ ही रंगोली बनवाई गई। सोमवार को सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन मंदिरों पर लग जाती है, इसे ध्यान में रखते हुए निगम के सफाई कर्मचारी सुबह चार बजे से ही मंदिर क्षेत्रों में सफाई कार्य पर लग गए थे। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव, श्री बागेश्वर महादेव, श्री पातालेश्वर महादेव, श्री औघड़नाथ मंदिर, श्री हरिमंदिर आवास विकास, श्री पठानेश्वर महादेव, श्री विष्णु मंदिर माधवनगर सहित सभी मंदिरों पर विशेष साफ सफाई के अलावा एंटी लार्वा व चूना का छिड़काव किया गया और रंगोली बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed