फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank employees on strike, 200 crore transactions affected

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Mon, 28 Mar 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bank employees on strike, 200 crore transactions affected
कोर्ट रोड पर खुला रहा स्टेट बैंक लाइन में लगे ग्राहक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में एसबीआई और निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबजी करते हुए जन विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। सचिव प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सरकार बैंकों के निजीकरण की तरफ कदम बढ़ा रही है, जो न ही बैंक कर्मचारियों के हित में है और न ही उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है। राजीव कुमार जैन ने कहा कि नई पेंशन योजना को निरस्त किया जाए। इसके साथ ही महंगाई भत्ते दिए जाएंगे। राजीव माहेश्वरी ने कहा कि जनविरोधी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। बैंकों के निजीकरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में पूरे देश में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस दौरान राहुल कपिल, ओपी शिवा, अतुल चोपड़ा, संजीव शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सोनू तिवारी, राजेश अरोड़ा, आशीष कुमार, सतीश छाबड़ा, अजय कर्णवाल, अमित कुमार, नावेद अली, शांति स्वरूप अरोड़ा, रोहित कांबोज, सुरेश कुमार, सोहन सिंह, अतुल सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पदाधिकारी कर रहे 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने दावा
एलडीएम संतोष कुमार ने बताया कि हड़ताल से 200 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है। उधर, बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम खुलने से मिली राहत, आज भी रहेगी हड़ताल
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान अधिकांश बैंकों के एटीएम खुले रहे, जिससे लोगों को राहत मिली है। सोमवार को एटीएम में कैश रहा, लेकिन मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में एटीएम में कैश की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ सकता है।

शाखाओं में नहीं मिले कर्मचारी, परेशान रहे लोग
एसबीआई और निजी बैंकों के अलावा जनपद की सभी बैंकों की करीब 300 शाखाएं बंद रही। इनमें कुछ बैंक खुले रहे, लेकिन वहां भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। ऐसे में कार्य के सिलसिले में बैंक जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

बैंको की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड स्थित यूनियन बैंक पर लगा ताला

बैंको की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड स्थित यूनियन बैंक पर लगा ताला- फोटो : SAHARANPUR

हड़ताल कर दिल्ली रोड स्थित पीएनबी पर धरना प्रदर्शन करते यूपी बैंक इम्पलाईज यूनियन के बैंक कर्मी

हड़ताल कर दिल्ली रोड स्थित पीएनबी पर धरना प्रदर्शन करते यूपी बैंक इम्पलाईज यूनियन के बैंक कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed